search

लूलू ग्रुप की मदद से महिलाओं के उत्पाद को मिलेगी वैश्विक पहचान, कृषि एवं वनोत्पाद को आउटसोर्स करने का प्रस्ताव

deltin33 2026-1-21 20:27:00 views 1200
  

झारखंड के कृषि आधारित एवं वनोत्पाद आदि से जुड़े उत्पादों को आउटसोर्स करने का प्रस्ताव दिया गया है।



राज्य ब्यूरो, रांची। वर्ल्ड इकोनामिक फोरम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दुनियाभर में रिटेल आउटलेट के कार्य से जुड़ी कंपनी लूलू ग्रुप के फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर यूसुफ अली ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात और संवाद के क्रम में उन्होंने झारखंड के कृषि आधारित उत्पाद, वनोत्पाद आदि से जुड़े उत्पादों को आउटसोर्स करने का प्रस्ताव दिया।

इससे झारखंड का उत्पाद देश एवं दुनिया भर के बाजार तक पहुंचाया जा सके और यहां के किसानों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और वनोत्पाद के कार्य से जुड़े राज्य के लोगों को लाभ मिले।

लूलू ग्रुप झारखंड में उत्पादित उन उत्पादों और वस्तुओं के प्रति रुचि दिखाई है, जो उनके वैल्यू चेन में आते हैं। ग्रुप द्वारा झारखंड में इसके लिए कैपेसिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में भी कार्य करने के प्रति इच्छा जताई है।
जल्द झारखंड आएगा प्रतिनिधिमंडल

इस मुलाकात और संवाद को आगे बढ़ाने तथा यहां के उत्पादों का अध्ययन के लिए लूलू ग्रुप का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द झारखंड का दौरा करेगा।

झारखंड का प्रयास है कि वह लूलू ग्रुप का प्राइमरी सप्लायर बने। मालूम हो कि देश भर के 21 राज्यों और दुनिया के कई देशों में लूलू ग्रुप के रिटेल आउटलेट हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988