search
 Forgot password?
 Register now
search

10 हजार से कम में लॉन्च हुआ ये नया QLED स्मार्ट TV, JioTele OS से है लैस

cy520520 3 hour(s) ago views 485
  

Thomson 32 इंच JioTele OS को भारत में लॉन्च किया गया है।  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Thomson ने भारत में नया 32-इंच QLED स्मार्ट टीवी को लॉन्च करके अपनी JioTele OS टेलीविज़न लाइनअप का विस्तार किया है। नया मॉडल किफायती कीमत पर फोकस करता है, साथ ही JioTele OS फीचर्स देता है। इसमें सैकड़ों लाइव चैनल्स, गेम्स और OTT एप्स शामिल हैं। आइए इसकी कीमत, फीचर्स और सेल डिटेल्स चेक करते हैं।
Thomson 32-इंच JioTele OS TV की कीमत और उपलब्धता

32-इंच Thomson JioTele OS TV, मॉडल 32TJHQ002 की कीमत 9,499 रुपये रखी गई है। ये एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसकी सेल 22 जनवरी, 2026 को शुरू होगी। ग्राहक इस टीवी को फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे।
Thomson 32-इंच JioTele OS TV के फीचर्स

लेटेस्ट मॉडल में बेजल-लेस QLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे ज्यादा मॉडर्न, एज-टू-एज लुक देता है। स्क्रीन 1366×768 पिक्सल का HD रेडी रेजोल्यूशन ऑफर करती है, जिसमें HDR सपोर्ट और 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। थॉमसन का कहना है कि ये सेटअप उसी 32-इंच सेगमेंट के कई स्टैंडर्ड LED टीवी की तुलना में बेहतर कंट्रास्ट और ज़्यादा रिच कलर देता है।

  

ये टेलीविज़न JioTele OS पर चलता है। व्यूअर्स इस प्लेटफॉर्म के जरिए 400 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल और 300 से ज्यादा JioGames एक्सेस कर सकते हैं। Jio Store में कई इंटरनेशनल और रीजनल OTT एप्स भी लिस्टेड हैं, जो स्ट्रीमिंग, कैज़ुअल गेमिंग और लीनियर टीवी को एक ही होम स्क्रीन पर लाते हैं।

JioTele OS पर AI-आधारित रिकमेंडेशन व्यूइ्ंग हैबिट्स, पसंदीदा लैंग्वेज और रीजनल पसंद को एनलाइज करके संबंधित कंटेंट दिखाते हैं। टीवी इन पैटर्न से मेल खाने वाली फिल्मों, शो और लाइव प्रोग्राम को हाइलाइट करता है। इंटरफेस में एक डेडिकेटेड स्पोर्ट्स मोड भी है।

JioTele OS पर बिल्ट-इन वॉयस सर्च कई भारतीय भाषाओं को समझता है, जिससे यूजर्स बिना टाइप किए तेजी से कंटेंट ढूंढ सकते हैं। रिमोट में माइक्रोफोन सपोर्ट शामिल है, इसलिए यूजर्स ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल करने के बजाय रिमोट में बोल सकते हैं। मल्टीलिंगुअल सर्च उन घरों के लिए डिजाइन किया गया है जहां हर दिन कई भाषाओं का इस्तेमाल होता है।

Thomson 32-इंच JioTele OS TV में साउंड पर खास ध्यान दिया गया है। टीवी 36W स्टीरियो बॉक्स स्पीकर हैं जिनमें सराउंड साउंड सपोर्ट है। इसमें स्पोर्ट्स, साउंड और म्यूजिक जैसे अलग-अलग मोड्स भी हैं। इस JioTele OS TV में Amlogic प्रोसेसर के साथ 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज है।

Thomson JioTele OS 32-इंच मॉडल में कनेक्टिविटी ऑप्शन ज्यादातर आम होम सेटअप को कवर करते हैं। ये टीवी वायरलेस इंटरनेट के लिए डुअल-बैंड Wi-Fi और हेडफोन या स्पीकर पेयर करने के लिए ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है। ARC और CEC के साथ दो HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट और एक ऑप्टिकल डिजिटल ऑडियो आउटपुट फिजिकल कनेक्शन ऑप्शन को पूरा करते हैं।

32-इंच THOMSON JioTele OS TV के साथ मिलने वाला रिमोट वॉयस-इनेबल्ड है और इसमें कई हॉटकीज शामिल हैं। Netflix, JioCinema, Jio Hotstar और YouTube के लिए डेडिकेटेड बटन इन एप्स का क्विक एक्सेस देते हैं।

यह भी पढ़ें: फेकें नहीं! अपने पुराने फोन को बनाएं स्मार्ट CCTV कैमरा; बिना पैसे खर्च किए अपने घर रहेगा सेफ
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151356

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com