search

अमीन परिवार पर बरसाता रहा ताबड़तोड़ गोलियां; आवाज सुनने पर भी कालोनी में रहा सन्नाटा... बेड रूम में मिलीं पांच लाश

LHC0088 2026-1-21 12:56:39 views 938
  

प्रतीकात्मक फोटो और अमीन अशोक का फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सरसावा थानाक्षेत्र के कौशिक विहार कालोनी में देर रात मकान के भीतर परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलती रही है, लेकिन गोलियों की आवाज सुनने के बाद भी कोई नहीं जागा। कालोनी में सन्नाटा पसरा रहा। किसी भी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी।

अमीन अशोक कुमार राठी ने मां, पत्नी, दो बेटों के चार-चार गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा। सभी के एक गोली माथे, कनपटी और दो गोलियां सीने में दागी गई थी। बाद में अमीन ने खुद के पहले सीने और बाद में कनपटी पर पिस्टल से गोली मारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। परिवार के सदस्यों के सिर में एक गोली धंसी मिली है। इस मामले में पुलिस ने बेहनाई जयवीर की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरसावा थानाक्षेत्र के कौशिक विहार कालोनी में अमीन अशोक कुमार राठी सालभर से फौजी मांगेराम के मकान में किराए पर रहता था। सोमवार रात करीब ढ़ाई बजे कालोनी के लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी थी। पड़ोसियों का कहना है कि लगा कि कोई पटाखे छोड़ रहा है, लेकिन यह नहीं पता था कि परिवार के सदस्यों की गोली मारकर हत्या की गई है। सुबह तब घटना की जानकारी हुई तो कालोनी के लेागों के होश उड़ गए।

मौके पर जाकर देखा तो परिवार के सदस्यों की पांच लाश बेड रूम में पड़े थी। इनमें अमीन की मां विद्यावती, पत्नी अंजीता, बेटा कार्तिक और देव था। जो लहूलुहान थे और गोलियां लगी हुई थी। हैरत की बात यह है कि गोलियों की आवाज सुनने के बाद भी पड़ोसियों ने सूध तक नहीं ली और न ही पुलिस को सूचना देना उचित समझा। बस अपने घरों में कैद रहे। मंगलवार सुबह को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटन की जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात करीब 11 बजे तक डाक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया।

यह भी पढ़ें- आखिर अमीन ने क्यों उजाड़ दिया अपना हंसता-खिलखिलाता संसार\“, एक परिवार में पांच मौतों से पूरे इलाके के लोग हैरान

पैतृक गांव खारीबास में पांचों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में अभी भी गमगीन माहौल बना हुआ है। उधर, सरसावा थाना पुलिस ने बेहनोई जयवीर की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक की कनपटी पर रख दिया तमंचा, परिवार को बंधक बनाकर 4.8 लाख रुपये और गहने लूटे
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166844