search

खेत की रखवाली करने गए किसान की गला घोंटकर हत्या, जांच में जुटी पुल‍िस

deltin33 2025-10-14 21:37:02 views 1259
  



संवाद सूत्र, बिलारी। कोतवाली के अहलेदादपुर देवा नगला गांव में धान के खेत की रखवाली करने गए किसान की रात में किसी ने गला घोटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि स्वजन ने किसी भी प्रकार की रंजिश होने से इनकार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव में रहने वाले वीरपाल मजदूरी के अलावा खेती भी करते थे, उनके खेत में तीन दिन से धान की निकासी की जा रही थी। कुछ धान खेत में ही रह गए थे, इसलिए वह रखवाली करने रात नौ बजे घर से खाना खाकर खेत पर चले गए। सवेरे घर नहीं लौटे तो उनकी बेटी भावना वीरपाल को देखने खेत पर पहुंच गई। जब वह खेत पर पहुंची तो वीरपाल चारपाई पर लेटे हुए थे। आवाज देने और उठाने पर जब वह नहीं उठे तो वह चिल्लाई। जानकारी परिवार के लोगों को दी तो, बदहवास परिजन खेत पर पहुंचे, देखा तो वीरपाल की मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। परिजन किसी से रंजिश होने की बात से इनकार कर रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। वीरपाल अपने पीछे पत्नी के अलावा बेटी गौरी, उपासना और भावना को छोड़ गए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521