search

यूपी में सात करोड़ की लागत से बनेगा ईशन नदी पर पुल, दक्षिणी बाईपास देगा जाम से राहत

cy520520 2026-1-21 12:56:40 views 1005
  

गांव दिवन्नपुर चौधरी में बाइपास के लिए ईशन नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण कर रहे पीडब्लूडी के सहायक अभियंता जकी अहमद, अवर अभियंता मुकेश यादव। जागरण  



संवाद सूत्र जागरण, भोगांव। दक्षिणी बाइपास के लिए जमीन अधिगृहण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले राजकीय सेतु निगम ने ईशन नदी पर पुल निर्माण शुरू करा दिया है। सात करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के काम का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
भोगांव-शिकोहाबाद स्टेट फोरलेन हाईवे पर निरंतर बढ़ रहे यातायात के चलते मैनपुरी शहर में लगने वाले जाम की समस्या के निदान के लिए नया दक्षिणी बाईपास बनाया जाना है।
पुल निर्माण शुरू होते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने लिया जायजा

बाइपास के लिए पहले चरण भोगांव तहसील क्षेत्र के नौ गांवों की जमीन ली जानी है। जमीन अधिगृहण की प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई अंतिम दौर में है। पहले पैकेज में 15.150 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त होने के बाद राजकीय सेतु निगम आगरा ईकाई के द्वारा ईशन नदी पर गांव दिवन्नपुर चौधरी के पास पुल निर्माण शुरू करा दिया है। पुल के लिए सात करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।
मानक के अनुसार पिलर लगाने का काम शुरू

नदी में मानक के अनुसार पिलर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। एक साल में पुल निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जकी अहमद, अवर अभियंता मुकेश यादव ने पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने गांव दिवन्नपुर चौधरी के ग्रामीणों से जमीन अधिगृहण को लेकर वार्ता भी की।

सेतु निगम आगरा के उप परियोजना प्रबंधक आरबी दिवाकर ने बताया कि पुल निर्माण के लिए विशेषज्ञ इंजीनियरों से निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि तय समय सीमा में पुल और एप्रोच रोड का निर्माण कराया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164482