search

मेरठ में 22 जनवरी को सीएम योगी का संभावित दौरा, खेल विश्वविद्यालय का कर सकते है निरीक्षण

Chikheang 2026-1-21 05:26:48 views 1042
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को मेरठ पहुंचकर गुरुवार को भी यहीं रहेंगे। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी गुरुवार को मेरठ पहुंचकर मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने की संभावना बन रही हैं।

मंगलवार को सीएम कार्यालय से इस संबंध में मौखिक सूचना मिलते ही अधिकारियों ने पहले बैठक की और उसके बाद सलावा पहुंचकर तैयारियां की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस दौरान समीक्षा बैठक भी करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन मंगलवार शाम को जिलाधिकारी, एसएसपी समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी अचानक हरकत में आ गए।

जिलाधिकारी ने पहले कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद एसएसपी, एसडीएम, खेल विभाग के अधिकारियों के साथ सलावा स्थित खेल विश्वविद्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के निरीक्षण के लिए तैयारियां कराई।

खेल विश्वविद्यालय के पहले चरण का कार्य जून और दूसरे चरण का कार्य अगस्त महीने तक पूरा करने का लक्ष्य है। इन कार्यों की गति बढ़ाने का निर्देश भी अधिकारियों ने दिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम में गुरुवार को देवबंद में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के पिता को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम निर्धारित है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी वहीं जाना है। इसी बीच वे सलावा खेल विश्वविद्यालय जाएंगे। वहां निरीक्षण के साथ कानून व्यवस्था की बैठक भी करेंगे। जिलाधिकारी डा. वी के सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना है। उसी के तहत तैयारियां की जा रही हैं।

हालांकि अभी सरकारी कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिली है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168960