search

राजीव नगर फ्लाईओवर के नीचे 80 मिनट का भीषण जाम; स्कूली बच्चे फंसे, अभिभावक आक्रोशित

Chikheang 2026-1-21 04:25:41 views 1261
  

राजीव नगर फ्लाईओवर के नीचे लगा भीषण जाम, स्कूली बच्चे हुए परेशान। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी के राजीव नगर फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार सुबह भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह करीब 8:30 बजे से 9:50 बजे तक लगे इस जाम के कारण आम लोगों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बच्चे जाम में फंसे रहे, जिसके कारण वे विलम्ब से अपने-अपने विद्यालय पहुंच सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजीव नगर नाला की ओर वन-वे मार्ग में विपरीत दिशा से वाहनों के प्रवेश करने के कारण जाम की स्थिति बनी। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि इंद्रपुरी से राजीव नगर फ्लाईओवर की सर्विस लेन को जोड़ने वाली संकरी गलियों में भी वाहनों की लाइन लग गई। इन गलियों में फंसे वाहन चालकों को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल सका।

जाम की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 20 मिनट तक वाहन टस से मस नहीं हो सके। इस दौरान स्कूली बसें, आटो, बाइक और निजी वाहन सभी फंसे रहे। अभिभावकों और वाहन चालकों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

कई लोगों ने यातायात पुलिस की अनुपस्थिति और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी जताई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वन-वे नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा सुबह के व्यस्त समय में यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें- अवध-असम एक्सप्रेस में छेड़खानी का आरोप; यात्रियों ने की युवक की जमकर पिटाई, बेहोशी हालत में पहुंचा अस्पताल

यह भी पढ़ें- बिहार में बीते 18 साल में खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड उछाल, धान-गेहूं की उत्पादकता दोगुनी, मक्का तिगुनी

यह भी पढ़ें- पटना HC पर बढ़ते बोझ को कम करने की अपील; CJI ने निचली अदालतों को जमानत में विवेकपूर्ण फैसला लेने की हिदायत दी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168960