search

IMA जमशेदपुर चुनाव का बिगुल बजा: 22 फरवरी को होगा मतदान, अधिसूचना जारी, जानें पूरा चुनावी शेड्यूल

Chikheang 2026-1-20 22:56:44 views 1246
  


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), जमशेदपुर शाखा के वर्ष 2025-27 के कार्यकाल के लिए चुनावी प्रक्रिया का आगाज हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही लौहनगरी के चिकित्सकों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 22 फरवरी (रविवार) को साकची स्थित आईएमए भवन में मतदान संपन्न कराया जाएगा।   
चुनावी कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियां

चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।  

  •     नामांकन प्रक्रिया: 24 जनवरी से 1 फरवरी (रात 8:00 बजे तक)  
  •     नामांकन वापसी: 2 फरवरी से 5 फरवरी तक
  •     वैध उम्मीदवारों की सूची: 6 फरवरी को प्रकाशन
  •     मतदान की तिथि: 22 फरवरी (सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक)
  •     मतगणना: 22 फरवरी (शाम 6:00 से रात 9:00 बजे तक)
  •     परिणाम की घोषणा: 22 फरवरी (रात 9:30 बजे)  

पांच सदस्यीय चुनाव आयोग गठित

चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पांच वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम (चुनाव आयोग) गठित की गई है। इसमें बतौर सदस्य डॉ. उमाशंकर सिंह, डॉ. आरएन प्रसाद, डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. नीरज कुमार और डॉ. मंजुला श्रीवास्तव शामिल हैं।  
डॉक्टरों में उत्साह, कड़े मुकाबले के संकेत वर्तमान में आईएमए जमशेदपुर की कमान अध्यक्ष डॉ. जीसी माझी और सचिव डॉ. सौरभ चौधरी के पास है। नई कार्यकारिणी के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर सीधा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।   चुनाव आयोग ने सभी सदस्यों से नियमों का पालन करने और मतदान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। 24 जनवरी से नामांकन शुरू होते ही दावेदारों की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168972