search

निलंबित IAS विनय चौबे की सरहज के क्लिनिक पर ACB का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में दबिश

Chikheang 2026-1-20 18:57:31 views 1234
  

विनय चौबे के साला के नाम पर है क्लिनिक, सरहज प्रियंका त्रिपाठी करती हैं संचालित।



राज्य ब्यूरो, रांची। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की सरहज प्रियंका त्रिवेदी के होमियोपैथिक क्लिनिक प्रीहोम में छापेमारी की।

क्लिनिक रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में है। इसके संचालक विनय कुमार चौबे के साला शिपिज त्रिवेदी हैं, लेकिन संचालन प्रियंका त्रिवेदी करती हैं। एसीबी ने छापेमारी के दौरान मौके से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि जब्त किया है, जिसकी जांच होगी।

इन दस्तावेजों में क्लिनिक से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जो प्राथमिकी दर्ज की थी। उसमें निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर एसएन त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, सरहज प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय सिंह व विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को आरोपित बनाया था।
विनय कुमार चौबे के भ्रष्टाचार से अर्जित काले धन का निवेश की शिकायत

प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी ने यह प्राथमिकी दर्ज की थी। एसीबी को प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली कि विनय कुमार चौबे व उनके सहयोगियों ने आपराधिक साजिश के तहत आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

विनय कुमार चौबे के भ्रष्टाचार से अर्जित काले धन को उनके सहयोगियों ने विभिन्न माध्यमों से निवेश किया। जमीन-फ्लैट खरीदी, शेल कंपनियों में निवेश किया और सहयोगियों के विभिन्न फर्म में भी उक्त राशि को सफेद बनाने की कोशिश की गई है।

एसीबी ने पूर्व में प्रियंका त्रिवेदी से पूछताछ की थी। पूछताछ में ही उक्त क्लिनिक के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद एसीबी ने वहां छापेमारी की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168963