search

Jehanabad News: दरधा नदी पर 2 प्रमुख पुलों के निर्माण की अनुमानित लागत 10 करोड़, मंजूर का इंतजार

Chikheang 2026-1-20 16:26:34 views 965
  

दरधा नदी पर 2 प्रमुख पुलों के निर्माण की अनुमानित लागत 10 करोड़, मंजूर का इंतजार



जागरण संवाददाता, जहानाबाद। शहर के संगम घाट पर दरधा नदी में दो पुलों के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर अब तक पुल निर्माण विभाग की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। स्वीकृति में देरी के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

जिला प्रशासन ने काफी पहले पुल निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेज दिया था। संगम घाट पर ठाकुरबाड़ी और माता मांडेश्वरी मंदिर को जोड़ने वाले पुल निर्माण के लिए अनुमानित सात करोड़ 20 लाख रुपये की लागत का आकलन कर प्रस्ताव भेजा गया था।

वहीं, गांधी मैदान और मांडेश्वरी मंदिर को जोड़ने वाले दूसरे पुल के निर्माण के लिए दो करोड़ 88 लाख रुपये की अनुमानित लागत तय की गई थी। दोनों ही पुल शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। दोनों पुल से बड़ी आबादी की आवाजाही होती थी। ठाकुरबाड़ी और मांडेश्वरी मंदिर के बीच पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका था।

संभावित हादसों की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पुल को ध्वस्त करा दिया था। वहीं गांधी मैदान को मांडेश्वरी मंदिर से जोड़ने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त है। ठाकुरबाड़ी और मांडेश्वरी मंदिर के बीच पुल टूटने के बाद जाफरगंज और गौरक्षणी इलाके का संपर्क ठाकुरबाड़ी क्षेत्र से कट गया है। अब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पुल के अभाव में दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बाजार, मंदिर, विद्यालय और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। कई बार आपात स्थिति में भी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जो चिंता का विषय है।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पुल निर्माण विभाग को प्रस्ताव काफी पहले ही भेज दिया गया था। विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिश शुरू की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168969