search

पंजाब में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, सुबह धुंध करेगी परेशान, 13 जिलों के लोग रहें सावधान

cy520520 2025-12-13 12:06:22 views 1216
  

पंजाब के तरनतारन में कुछ इलाकों में धुंध देखने को मिली।  



जागरण संवाददाता, अमृतसर। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम में आए इस बदलाव का असर मैदानी इलाकों पर भी होगा। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से पंजाब में शीतलहर व धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। वहीं सभी जिलों का अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं हुआ। जबकि ये तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।

बीते 24 घंटों में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री व अधिकतम 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में तापमान 6.4 से 22.2 डिग्री, पटियाल में 6.9 से 23.7 डिग्री, गुरदासपुर में 7.2 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

जानें वे जिले, जहां धुंध का दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में राज्य के 13 जिले धुंध की चपेट में हो सकते हैं। जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में अलर्ट जारी है। इन जिलों में सुबह के समय धुंध रहेगी, जो दिन चढ़ने के साथ छंट जाएगी।

अगला सप्ताह भी मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार अगला एक सप्ताह भी शुष्क रहने का अनुमान है। यही कारण है कि राज्य अभी तक प्रदूषण की चपेट में हैं। प्रदूषण विभाग के अनुसार अमृतसर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 135,  बठिंडा 78, जालंधर 269, खन्ना 172, खन्ना 146, मंडी गोबिंदगढ़ में 171 और पटियाला में 170 दर्ज  किया गया है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य को प्रदूषण से राहत के लिए खुलकर बारिश होना जरूरी है।

जानें आज कैसा रहेगा पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम

अमृतसर- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 8 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 8 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 8 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 9 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737