search
 Forgot password?
 Register now
search

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड के सभी जिलों में ओल्ड एज होम निर्माण का मांगा प्रस्ताव, ओबीसी छात्रवृत्ति पर भी दिया आश्वासन

LHC0088 3 hour(s) ago views 126
  

रांची में संवाददाताओं से बात करते भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले।



राज्य ब्यूरो, रांची। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने राज्य सरकार से सभी जिलों में ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा है।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की संख्या लगातार बढ़ रही है और उनके सम्मानजनक जीवन के लिए हर जिले में ऐसी सुविधाएं आवश्यक हैं। राज्य सरकार से प्रस्ताव मिलने पर केंद्र सरकार स्तर से आवश्यक सहयोग किया जाएगा।
नशा मुक्त भारत अभियान पर विशेष जोर

राज्य सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री ने नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है, जिसका सबसे अधिक असर युवाओं और परिवारों पर पड़ता है। इस दिशा में जागरूकता अभियान के साथ-साथ ठोस कार्रवाई की जरूरत है।
ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति शीघ्र मिलेगी

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अठावले ने ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी मंत्रालय के अधिकारियों से बात हो चुकी है और जल्द ही झारखंड को छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे हजारों छात्रों को राहत मिलेगी।
आरपीआई (अठावले) की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में रामदास अठावले ने झारखंड प्रदेश की नई कार्यसमिति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शिव उरांव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अठावले ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए मजबूती से कार्य करती रहेगी।
मैथन डैम में लगेगी बाबा साहेब की प्रतिमा

केंद्रीय मंत्री ने मैथन डैम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस विषय में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से उनकी बात हो चुकी है और जल्द ही इस दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता और प्रेरणा का प्रतीक बताया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153132

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com