search

विदेश में वकील बनना है, मगर कहां करें पढ़ाई? दुनिया की टॉप लॉ यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग जारी, देखें लिस्ट

deltin55 2026-1-20 13:16:43 views 35


THE Rankings 2025: क्या आप वकील बनना चाहते हैं? क्या आप विदेश में जाकर कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं? अगर आपका इन दोनों ही सवालों के लिए जवाब हां है तो फिर आपको उन संस्थानों के बारे में जरूर मालूम होना चाहिए, जो लॉ की पढ़ाई के लिए सबसे बेहतरीन माने जाते हैं। भारत से हर साल लाखों छात्र विदेश में पढ़ने जाते हैं। भारतीयों के बीच विदेश से लॉ की पढ़ाई का भी चलन है। यही वजह है कि वे ऐसे संस्थानों में पढ़ना चाहते हैं, जहां उन्हें वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन मिले।टाइम्स हायर एजुकेशन ने दुनिया के टॉप लॉ स्कूल की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट को कई सारे फैक्टर्स के आधार पर तैयार किया गया है। टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 जारी हुई है, जिसमें सब्जेक्ट की भी कैटेगरी है। सब्जेक्ट कैटेगरी से ये मालूम चलता है कि किसी विषय की पढ़ाई के लिए कौन सा संस्थान सबसे अच्छा है। लॉ यानी कानून की पढ़ाई के लिए THE सब्जेक्ट रैंकिंग भी जारी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कानून की पढ़ाई के लिए टॉप-5 यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं। स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी: इस लिस्ट में पहला नाम स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी का आता है, जहां के लॉ स्कूल को दुनिया में सबसे बेहतरीन माना गया है। अमेरिका में स्थित स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी एक प्राइवेट रिसर्च संस्थान है, जिसे रैंकिंग में 85.8 स्कोर हासिल हुआ है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी: THE रैंकिंग में दूसरा स्थान हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को मिला है, जिसका स्कोर 84.8 रहा है। हार्वर्ड भी एक प्राइवेट रिसर्च संस्थान है, जहां से दुनिया के कई नामी नेताओं और स्टार्स ने पढ़ाई की है। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी: कानून की पढ़ाई के लिए दुनिया का तीसरा सबसे बेहतरीन संस्थान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी है। टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2025 के मुताबिक, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी का ओवरऑल स्कोर 84.5 रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज: ब्रिटेन में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज दुनिया के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है। ये यूनिवर्सिटी कानून की पढ़ाई के लिए दुनिया का चौथा और ब्रिटेन का नंबर वन संस्थान है। इसका रैंकिंग में स्कोर 83.7 रहा है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी: THE रैंकिंग में पांचवां स्थान कोलंबिया यूनिवर्सिटी को मिला है, जिसका ओवरऑल स्कोर 83.6 रहा है। इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए दुनिया के कोने-कोने से छात्र आते हैं। टॉप यूनिवर्सिटीज की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138815