search

वाल्मीकि मंदिर से भाजपा मुख्यालय तक, नितिन नबीन ने संभाली भाजपा अध्यक्ष की कमान, पीएम मोदी-अमित शाह रहे मौजूद

LHC0088 2026-1-20 11:27:40 views 993
  

भगवान वाल्मीकि मंदिर में नितिन नवीन



डिजिटल डेस्क, पटना। Nitin Navin Becomes BJP President दिल्ली की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी को कुछ ही देर में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। नितिन नबीन आज औपचारिक रूप से पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

  

  
आधिकारिक घोषणा के बाद संभालेंगे जिम्मेदारी

भाजपा मुख्यालय में पहले नितिन नबीन के अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद वे पार्टी की कमान संभालेंगे। सोमवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए थे।

  

  
धार्मिक स्थलों पर मत्था टेक कर की दिन की शुरुआत

अध्यक्ष पद संभालने से पहले नितिन नबीन ने दिन की शुरुआत आस्था के साथ की। उन्होंने दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर पहुंचकर माथा टेका। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह दौरा उनके लिए आत्मविश्वास और आशीर्वाद लेने का प्रतीक रहा।

  

  
45 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जो 49 साल की उम्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। नबीन की ताजपोशी को भाजपा में नेतृत्व की नई पीढ़ी के उभार के तौर पर देखा जा रहा है।

  

  
कार्यकारी अध्यक्ष से सीधे शीर्ष पद तक का सफर

नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। महज कुछ ही समय में उन्होंने संगठन के भीतर मजबूत पकड़ बनाई और अब उन्हें पार्टी की सर्वोच्च संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।


  
भाजपा के लिए अहम माना जा रहा यह बदलाव

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नितिन नबीन की नियुक्ति से भाजपा युवाओं और नए नेतृत्व को आगे लाने का स्पष्ट संदेश दे रही है। आने वाले चुनावी दौर में उनकी भूमिका संगठन को नई दिशा देने में अहम मानी जा रही है।


  
संगठन में उत्साह, नेताओं की मौजूदगी से बढ़ेगा संदेश

प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी इस कार्यक्रम को और खास बना रही है। इसके जरिए पार्टी एकजुटता और मजबूत नेतृत्व का संदेश देशभर में देने की तैयारी में है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166818