search

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोहरे का असर, कई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50-100 मीटर रही; IMD का अलर्ट

cy520520 2026-1-20 07:26:48 views 875
  

सुबह 5:50 बजे देश के कई हवाई अड्डों पर दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे का व्यापक असर देखा जा रहा है।

दिल्ली के दक्षिण-पूर्व, पूर्वी, शाहदरा, मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण, नई दिल्ली, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिम और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि बाकी क्षेत्रों में हल्का कोहरा बना रह सकता है।

इसी बीच 20 जनवरी 2026 को सुबह 5:50 बजे जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश के कई हवाई अड्डों पर दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई है, जिससे हवाई परिचालन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
हवाई अड्डों पर कोहरे की स्थिति
स्थान (हवाई अड्डा)
राज्य
दृश्यता (मीटर)
कोहरे की स्थिति
     
   
   
   राजमुंदरी
   आंध्र प्रदेश
   50 मीटर
   घना कोहरा
   
   
   हलवारा
   पंजाब
   100 मीटर
   घना कोहरा
   
   
   आगरा
   उत्तर प्रदेश
   100 मीटर
   घना कोहरा
   
   
   गोरखपुर
   उत्तर प्रदेश
   200–300 मीटर
   मध्यम कोहरा
   
   
   बठिंडा
   पंजाब
   200–300 मीटर
   मध्यम कोहरा
   
   
   आदमपुर
   पंजाब
   200–300 मीटर
   मध्यम कोहरा
   
   
   अमृतसर
   पंजाब
   200–300 मीटर
   मध्यम कोहरा
   
   
   सफदरजंग
   दिल्ली
   400 मीटर
   मध्यम कोहरा
   
   
   कानपुर
   उत्तर प्रदेश
   400 मीटर
   मध्यम कोहरा
   

वहीं ग्वालियर, हिंडन, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, जयपुर, अंबाला, सहारनपुर, गया, पटना और विजयवाड़ा जैसे शहरों में 600 से 800 मीटर दृश्यता के साथ हल्का कोहरा दर्ज किया गया है।
कोहरे के चलते यातायात पर असर

  • हवाई उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना।
  • सड़क और रेल यातायात पर भी प्रभाव।
  • सुबह के समय दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी।

मौसम विभाग की सलाह

  • वाहन चलाते समय फॉग लाइट और लो-बीम का प्रयोग करें।
  • धीमी गति और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  • हवाई व रेल यात्री यात्रा से पहले स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
  • मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।


यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो के 5 स्टेशनों पर एस्केलेटर ओवरहॉलिंग का काम शुरू; DMRC ने दिया बड़ा अपडेट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164441