search

गुरुग्राम और हरियाणा में बदलेगा मौसम, 20 से 25 जनवरी तक बारिश होने की संभावना; ठंड बढ़ने के आसार

Chikheang 2026-1-20 06:26:53 views 912
  

गुरुग्राम में बदलेगा मौसम का मिजाज।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। क्षेत्र में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन और रात के पारे में एक साथ उछाल दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति फिलहाल बनी रह सकती है, क्योंकि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में 25 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस अवधि में लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 और 21 जनवरी को राज्य में आंशिक बादल छाने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी और दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 से 24 जनवरी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि वर्षा व्यापक नहीं होगी, लेकिन नमी बढ़ने से ठंड का अहसास बना रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 24 जनवरी की रात से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 25 जनवरी से राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हो सकती है।
रात का तापमान बढ़ेगा, सर्दी होगी कम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस पूरे दौर में हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जबकि दिन के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम जताई गई है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन ठंड खत्म नहीं होगी।
कोहरा छाने की संभावना

इसके अलावा अलसुबह और देर रात के समय कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा किसानों और यात्रियों को मौसम में हो रहे इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के मौसम में बदलाव होता रहेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168945