search

अंबाला मंडल बना उत्तर रेलवे का सितारा, जीते 4 विशिष्ट सेवा पुरस्कार 2025

cy520520 2026-1-11 09:26:55 views 613
  

विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 घोषित: अंबाला मंडल चार शील्ड जीतकर बना उत्तर रेलवे का सितारा।



दीपक बहल, अंबाला। रेल संचालन, यात्री सुरक्षा, सुविधाएं, वित्तीय प्रबंधन आधारभूत ढांचे में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मंडलों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार 2025 से नवाजा जाएगा। 30 में से चार शील्ड जीतकर अंबाला मंडल उत्तर रेलवे का सितारा बना है जबकि कई शील्ड संयुक्त रूप से भी अंबाला मंडल की झोली में आई हैं।

अंबाला ही नहीं बल्कि फिरोजपुर, दिल्ली, लखनऊ मंडल ने भी परचम लहराया है। उत्तर रेलवे के पांचों मंडलों के लिए विशिष्ट सेवा पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी गई है जिसमें अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली और फिरोजपुर मंडल का दबदबा देखने को मिला है। इन पांचों मंडलों में सर्वश्रेष्ठ मंडल की शील्ड के अभी पत्ते नहीं खोले गए हैं।

इन मंडलों ने परिचालन दक्षता से लेकर सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज कराया है। नेशनल रेलवे म्यूजियम चाणक्यपुरी में 15 जनवरी को भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी मंडलों के डीआरएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे जिन्हें ट्राफी देकर महाप्रबंधक सम्मानित करेंगे।
अंबाला मंडल की झोली में इस तरह आई चार शील्ड

अंबाला मंडल की झोली में जिन चार विभागों की शील्ड आई हैं उनमें कामर्शियल, सिक्योरिटी, राजभाषा और अकाउंट्स एंड फाइनेंस मैनेजमेंट विभाग शामिल हैं। कामर्शियल विभाग ने जहां रेलवे बोर्ड मुख्यालय के लक्ष्यों को पूरा किया और यात्रियों की सुविधा में कमी नहीं छोड़ी।

इसी तरह रेलवे सुरक्षा बल यानि आरपीएफ ने भी सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से ही नहीं बल्कि अन्य कई मापदंडों पर खरी उतरने पर यह शील्ड अपनी झोली में डाली। इसी तरह छोटे स्टेशनों में बेहतर रखरखाव, सफाई व्यवस्था यात्रियों की सुविधा के लिए अंबाला मंडल के मुरादाबाद बेस्ट मेनेजमेंट माइनर स्टेशन घोषित किया गया।
दिल्ली, लखनऊ और फिरोजपुर ने भी छोड़ी छाप

उत्तर रेलवे के दिल्ली, लखनऊ और फिरोजपुर मंडलों ने भी कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में बाजी मारी है। नान-फेयर रेवेन्यू शील्ड के लिए दिल्ली और लखनऊ मंडल को संयुक्त विजेता घोषित किया जो आय बढ़ाने में उनकी सफलता को दर्शाता है इसी तरह यात्रियों की शिकायतों पर तत्काल समाधान और मदद के लिए रेल मदद शील्ड फिरोजपुर को इसी तरह दिल्ली मंडल के आनंद विहार स्टेशन को बेस्ट मेंटेंनड मेजर स्टेशन ए1 और ए2 का गौरव मिला है।
विभागवार प्रदर्शन: हर क्षेत्र में उत्कृष्टता

रेलवे में परिचालन यानि कोचिंग शील्ड भी लखनऊ और फिरोजपुर मंडल के संयुक्त खाते में गयी है। जबकि फ्रेट मैनेजमेंट में दिल्ली और फिरोजपुर मंडल ने परचम लहराया है। सिविल इंजीनियरिंग की बात करें तो ट्रैक मेंटेनेंस में फिरोजपुर और अंबाला मंडल और ब्रिज निर्माण और रखरखाव में लखनऊ तथा वर्कशाप में जगाधरी वर्कशाप अव्वल रहा।

रोलिंग स्टाक शील्ड मुरादाबाद मंडल की झोली में गई है। बेस्ट कोचिंग डिपो बरेली ने बाजी मारी। स्वच्छता और पर्यावरण शील्ड फिरोजपुर के खाते में गयी है जबकि इलेक्ट्रिकल में बेस्ट रनिंग रूम के तौर पर अयोध्या कैंट यानि लखनऊ मंडल, ट्रैक्शन शील्ड दिल्ली मंडल और इलेक्ट्रिकल जनरल शील्ड मुरादाबाद मंडल को प्राप्त हुई है।
सुरक्षा और प्रशासन में मुरादाबाद आगे

सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि में भी उत्तर रेलवे के मंडलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिसमें सेफ्टी शील्ड और सिग्नल मेंटेनेंस शील्ड मुरादाबाद मंडल को मिली, टेलीकम्युनिकेशन शील्ड फिरोजपुर और अंबाला मंडल (संयुक्त) रूप से प्राप्त हुई, वहीं पर्सनल मैनेजमेंट में मुरादाबाद मंडल आगे रहा।
स्टोर्स, हेल्थ और कंस्ट्रक्शन में भी पहचान

बेस्ट मटेरियल मैनेजमेंट शील्ड डीएसएल/ सीबी डिपो, लखनऊ को, सेल्स मैनेजमेंट शील्ड फिरोजपुर मंडल को, हेल्थ केयर शील्ड लखनऊ मंडल की झोली में डली और कंस्ट्रक्शन कैटेगरी में लखनऊ यूनिट आगे रही।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392