search

घुमुरा महोत्सव के समापन पर सीएम माझी की बड़ी सौगात, 891 करोड़ की 3,612 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

cy520520 2026-1-20 01:56:24 views 626
  

मुख्यमंत्री ने दी 891 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कालाहांडी के प्रसिद्ध \“\“घुमुरा महोत्सव\“\“ के समापन समारोह में शिरकत की।इस अवसर पर उन्होंने जिले के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए 891.39 करोड़ रुपये की कुल 3,612 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार कलाहांडी को राज्य का अग्रणी कृषि और औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए संकल्पित है।
3,325 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मिली केंद्र की मंजूरी

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 3,325 करोड़ रुपये की लागत वाली \“\“उतेई रौल सिंचाई परियोजना\“\“ को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है और जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। इसके साथ ही उन्होंने बेलगाम अंथानदी जलाशय परियोजना और सांदुल बैराज के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया, जिससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
प्रगति की राह पर कालाहांडी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 18 महीनों में कालाहांडी के लिए 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की जा चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन और किसानों से आह्वान किया कि वे कलाहांडी को ओडिशा का नंबर-1 कृषि जिला बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष किसान पंजीकरण की संख्या 1.12 लाख से बढ़कर 1.21 लाख हो गई है, जो क्षेत्र की कृषि प्रगति का प्रमाण है।
विकास की मुख्य झलकियां

  • कुल परियोजनाएं: 3,612 (लागत 891.39 करोड़ रुपये)
  • लोकार्पण: 193.36 करोड़ की 971 परियोजनाओं का उद्घाटन।
  • शिलान्यास: 698.03 करोड़ की 2,641 नई परियोजनाओं की नींव रखी।
  • कॉटन क्लस्टर: कलाहांडी और नबरंगपुर को विशेष कपास उत्पादन क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • जन कल्याण: मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि उनकी सरकार बेहतर सड़क, स्वच्छ पेयजल और मजबूत स्वास्थ्य ढांचे के लिए प्रतिबद्ध है।
  • समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने मां मणिकेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया और घुमुरा नृत्य के माध्यम से कलाहांडी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164453