search

Indian Army: चीन की हर चाल होगी नाकाम! सेना ने तैयार किया ‘ब्रह्मास्त्र’, 12 घंटे में दुश्मन होगा ढेर

deltin55 2026-1-19 17:03:48 views 34


New Delhi News: भारतीय सेना अपनी ताकत को कई गुना बढ़ाने जा रही है। अब सीमा पर दुश्मन की हर हरकत का जवाब तुरंत मिलेगा। सेना ‘एकीकृत युद्धक समूह’ (Integrated Battle Groups – IBG) बनाने की तैयारी में है। ये ग्रुप्स मात्र 12 घंटे में दुश्मन पर सटीक हमला करने में सक्षम होंगे। अभी सेना के एक डिवीजन को हमले के लिए तैयार होने में करीब दो दिन का समय लगता है। सबसे पहले चीन सीमा पर तैनात माउंटेन स्ट्राइक कोर को इन ग्रुप्स में बदला जाएगा।









सेना के सूत्रों के मुताबिक, सरकार से मंजूरी मिलते ही आईबीजी बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसका मुख्य लक्ष्य चीन से जुड़ी चुनौतियों से निपटना है। अगले दो सालों में माउंटेन कोर को आईबीजी में बदला जाएगा। इससे ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सेना की मारक क्षमता काफी बढ़ जाएगी। भारतीय सेना एकीकरण (Integration) की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। पहले भैरव बटालियन, फिर रुद्र ब्रिगेड और अब आईबीजी का गठन इसी रणनीति का हिस्सा है।










like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138815