search

गांधी आश्रम में महिला टीचर की गला काटकर हत्या, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Chikheang 2026-1-19 15:56:47 views 478
  



संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में शिक्षिका की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मातहतों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। स्वाट और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया।

भीटी के मदारभारी गांव के बृजभान सिंह क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के सेवानिवृत्त कर्मचारी है। वह परिवार के साथ आवासीय परिसर में रहते थे। इनका पुत्र उमाशंकर सिंह भाजपा नगरमंडल का मीडिया प्रभारी है। इसकी पत्नी सोनी जिला मुख्यालय नगर के सेंट जॉ

न्स स्कूल में शिक्षिका थी। उमाशंकर का पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

घर पर मौजूद नहीं थे ससुर

सोमवार की सुबह ससुर घर पर मौजूद नहीं थे। खुद उमाशंकर मंदिर में पूजा-पाठ करने गया था। सास दुकान पर मूंगफली खरीदने गई थी। सास वापस लौटी तो बहू का किचन में खून से लथपथ शव देखा और इसकी सूचना स्वजन को दी। ससुर समेत अन्य स्वजन पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने जांच में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नितीश तिवारी, कोतवाल श्रीनिवास पांडेय, फारेसिंक, स्वाट समेत अन्य टीमों ने जांच करते हुए साक्ष्य संकलित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं ने पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शोक व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। पति को हिरासत में लिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168853