search

150 साल पुरानी कब्र खाेदकर हड्डियां और अवशेष चुरा ले गए तांत्रिक, बदायूं में अनोखी चाेरी से सभी दंग

LHC0088 2026-1-19 14:57:17 views 1235
  

बिल्सी के कब्रिस्तान में खोदी गई कब्र। जागरण



संवाद सहयोगी, बिल्सी (बदायूं)। नगर के ईदगाह कब्रिस्तान में 150 वर्ष पुरानी कब्र से हड्डियां- अवशेष निकाल लिए गए। क्षेत्रीय लोगों ने आशंका जताई कि कई दिन से कब्रिस्तान में आ रहे तांत्रिक हड्डियां निकालकर ले गए। रविवार को पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली, मगर कार्रवाई के लिए किसी ने तहरीर नहीं दी। अब आसपास के तांत्रिकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही ताकि कब्र से हड्डियां चोरी करने का कारण सामने आ सके।
कब्रिस्तान में आने वाले तांत्रिक चोरी-छिपे खोदते रहे कब्र

कब्रिस्तान कमेटी के सचिव मोहम्मद अनीस खान ने बताया कि जहां से हड्डियां चोरी हुईं, उस कब्र पर वर्षों पुरानी ईंटें लगी थीं। इसी आधार पर उसे 150 वर्ष पुरानी कब्र बताया जाता है। कुछ तांत्रिक कई दिनों से कब्रिस्तान में आकर बैठते थे, उस समय उन पर शक नहीं हुआ। रविवार सुबह अपने बुजुर्गों की कब्र पर फूल चढ़ाने पहुंचे तो 150 वर्ष पुरानी कब्र खुदी देखी। वहां 15 फीट गहरा गड्ढा कर हड्डियां निकाल ली गईं थीं। उसके बाहर सिर का कंकाल पड़ा था, जिसे तांत्रिक छोड़ गए होंगे।
थोड़ी-थोड़ी खोदाई करते रहे होंगे

इस घटनाक्रम के बाद माना जा रहा कि कब्रिस्तान में आने वाले तांत्रिक प्रतिदिन चोरी-छिपे थोड़ी-थोड़ी खोदाई करते रहे होंगे। उसके आसपास झाड़ियां आदि होने से किसी की निगाह नहीं पड़ी। शनिवार रात को तांत्रिकों ने गहराई तक गड्ढा कर हड्डियां निकाल लीं। संभव है कि किसी तंत्र क्रिया के लिए 150 साल पुरानी हड्डियां या उनके अवशेष निकाले गए हों।  

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सिर का कंकाल उसी कब्र में दोबारा दफन करा मिट्टी डलवा दी गई। पुरानी कब्र खोदने के पीछे किसी तांत्रिक का हाथ रहा होगा, उसके बारे में सुराग तलाशे जा रहे हैं। कब्रिस्तान के आसपास रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166693