search

सोनीपत में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, ऐसी हालत में मिला शव; दुष्कर्म की आशंका से गांव में आक्रोश

LHC0088 2026-1-19 11:56:40 views 1241
  

घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। जागरण



जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत जिले के एक गांव में रविवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने गई एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव खेतों में पड़ा मिला। परिजन व ग्रामीण रात से ही उनकी तलाश कर रहे थे, सोमवार की सुबह उनका शव खेतों में पड़ा मिला। मृतका के कपड़े फटे हुए थे। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

रविवार को दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच बुजुर्ग महिला पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन और गांव के लोगों ने आसपास के खेतों और इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही खेतों में एक महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लापता बुजुर्ग महिला के रूप में की। शव की स्थिति और फटे हुए कपड़ों को देखकर परिजनों ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

मृतका के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। वह अपने पति के साथ गांव में ही रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सोनीपत जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाला फुली दबोचा, लाखों का सामान बरामद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166670