search
 Forgot password?
 Register now
search

हिमाचल सरकार ने तीन साल में 35,687 महिलाओं को दिए 1500 रुपये, ऊना में आंकड़ा सबसे ज्यादा

cy520520 2025-12-3 23:39:39 views 552
  

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।  



राज्य ब्यूरो, धर्मशाला। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में कुल 35,687 लाभार्थी पंजीकृत हैं। विधायक सुधीर शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने सदन में यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि महिलाओं को योजना के तहत धनराशि का भुगतान बजट उपलब्धता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जिलावार लाभार्थियों की संख्या

  • जिला    लाभार्थियों की संख्या
  • बिलासपुर,    3254
  • मंडी,    3187
  • सिरमौर,    4128
  • कुल्लू,    1451
  • बंजार,    2238
  • निरमंड,    594
  • शिमला,    2569
  • डोडरा क्वार,    509
  • कुपवी,    2171
  • किन्नौर,    309
  • सोलन,    591
  • कांगड़ा,    2233
  • हमीरपुर,    723
  • चंबा,    1353
  • पांगी,    1926
  • लाहुल-स्पीति,    1171
  • ऊना    7280 (सबसे अधिक)

धर्मशाला में 84 करोड़ का नुकसान आंका

विधायक सुधीर शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य सरकार ने बताया कि गत दो वर्षों में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र 84.72 करोड़ का नुकसान आंका गया है। सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि व राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि के सहायता मदों व मापदंडों के अनुसार 19 करोड़ 84 लाख 82 हजार 942 रुपये की धनराशि जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 1.24 लाख लोगों का सरकारी भूमि पर कब्जा, सरकार कैसे बचाएगी बेघर होने से? CM ने सदन में स्पष्ट की स्थिति


सहारा योजना की पात्रता में नहीं किया बदलाव

विधायक डा. जनक राज, विनोद कुमार इंद्र दत्त लखनपाल के प्रशन के लिखित उत्तर में सरकार ने बताया कि सहारा योजना के तहत 36640 लाभार्थी पंजीकृत हैं। योजना के तहत वित्तीय सहायता जारी रखने के लिए लाभार्थी को प्रति छह माह की अवधि में जीवन प्रमाण पत्र, बीपीएल या आय प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। सरकार ने सहारा योजना की पात्रता नियमों में कोई संशोधन नहीं किया है। इस योजना के लिए वर्ष 2025 में 48,15,09,000 की धनराशि व्यय की गई है। योजना के तहत 3,000 प्रतिमाह प्राप्त करने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या 36640 है। 565 आवेदन लंबित व प्रक्रियाधीन हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा: छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद सदन में हंगामा, सुक्खू और जयराम आमने-सामने ; BJP की रैली पर CM की चेतावनी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149552

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com