search

बठिंडा में पतंग फटने पर बह गया खून, दो गुटों में लाठी-डंडों से खूनी झड़प

deltin33 2026-1-19 10:56:50 views 796
  

बठिंडा में पतंग को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच खूनी झड़प (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, बठिंडा। शहर के किला रोड क्षेत्र में पतंग खरीदने को लेकर दुकानदार और कुछ युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली के एसएचओ परविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार रात की है। कुछ युवक किला रोड स्थित एक दुकान पर पतंग खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान पतंग देखने के दौरान युवकों से एक पतंग फट गई। इसी बात को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले मामूली बहस के रूप में शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार वस्तुओं से हमला किया गया, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों पक्षों को काफी चोटें लग चुकी थीं।

घटना के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया गया थाना कोतवाली के एसएचओ परविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है, जो अचानक हिंसक हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की सही वजह और दोषियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477737