search

बहादुरगढ़ में एंटी नारकोटिक सेल ने पकड़ी 41 नशीली गोलियां व 50 इंजेक्शन की खेप, तस्कर और सहयोगी गिरफ्तार

cy520520 2026-1-19 10:26:50 views 1009
  

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।  



जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के रहने वाले नशा तस्कर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। सेल प्रभारी निरीक्षक दिनकर यादव ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली का रहने वाला प्रदीप नामक व्यक्ति नशीली गोलियों व इंजेक्शन बेचने का काम करता है।

वह बहादुरगढ़ स्थित नंदीशाला मेला ग्राउंड के पास स्कूटी पर बैठा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित को काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में जब प्रदीप की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 41 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

इस आधार पर उसके खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने प्रदीप के सहयोगी योगेश को भी गिरफ्तार कर लिया। वह भी दिल्ली का रहने वाला है। योगेश को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपित प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164322