search

गुरुग्राम में मोबाइल कंपनी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिसर में गिरे मिले

deltin33 2026-1-19 06:26:36 views 1260
  

कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मानेसर स्थित मोबाइल फोन के पार्ट बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घायल अवस्था में वह कंपनी परिसर में गिरे मिला था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रविवार को मानेसर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह छत से नीचे गिरा या फिर उसने आत्महत्या की। पुलिस दोनों ही एंगल पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है।

मृत युवक की पहचान मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के इलंगाई गांव के रहने वाले 20 वर्षीय सुद्दू कुमार के रूप में की गई। बताया जाता है कि सुद्दू करीब डेढ़ महीने से गुरुग्राम के कांकरौला गांव में किराये से रहकर मानेसर स्थित निजी कंपनी में ठेकेदार के अंडर में काम कर रहे थे। इनके साथ इनका छोटा भाई भी रहता है।

उसने बताया कि सुद्दू की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी थी। वह शुक्रवार रात ड्यूटी पर गए थे। सुबह पांच बजे उन्हें कंपनी सुपरवाइजर ने सुद्दू के कंपनी परिसर में छत से नीचे गिरने की जानकारी दी। तब कंपनी के लोग उन्हें सीधे अस्पताल लेकर गए थे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

छोटे भाई ने बताया कि कंपनी में मोबाइल फोन अलाउ नहीं था, इसलिए वह घर पर ही छोड़कर जाते थे। घटना कैसे और क्या हुई, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह दूसरी या तीसरी मंजिल पर काम करते थे। घटना की जानकारी मिलने पर मानेसर थाना पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस ने कहा कि अभी यह साफ नहीं कि युवक ने आत्महत्या की या वह छत से नीचे गिरे। कंपनी की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें- खिलौना उठाने के प्रयास में छत से ग‍िरे छह साल के मासूम की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था वंश
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477731