search

ट्रक की टक्कर से साले-बहनोई की मौत, लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

LHC0088 2026-1-18 12:27:30 views 1004
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस का इंतजार कर रहे साले-बहनोई की ट्रक की टक्कर से मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

रोजा क्षेत्र के चक विटारा गांव निवासी महावीर अपने साले लखीमपुर के उचौलिया क्षेत्र के पाली गांव निवासी हेमनाथ को उचौलिया जाने के लिए बस पर पर बैठाने गए थे। रास्ते में परिचित ऑटो चालक विनीत मिश्रा मिल गए, दोनों लोग उनसे बातचीत कर ही रहे थे।
सीतापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर

तभी सीतापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां पहले महावीर और बाद में उनके साले हेमनाथ की मृत्यु हो गई। विनीत की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166607