search

Gorakhpur Weather Update: धूप में लापरवाही पड़ेगी भारी, गलन बढ़ाएगी मुश्किल

cy520520 2026-1-18 12:27:28 views 977
  

यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच जरा-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर बना हुआ है। इसी कारण सुबह-शाम और रात में गलन लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।

मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन रात में पछुआ हवा चलने से गलन बनी हुई है। तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा। सुबह, शाम और रात के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह का रहेगा। दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। देर तक धूप में रहने से लोगों को पसीना आ रहा है, जिसके चलते कई लोग अचानक गर्म कपड़े कम कर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर महोत्सव के शिल्प बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, अंतिम दिन लोगों ने जमकर की खरीदारी

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. बीके सुमन ने बताया कि अभी ठंड से बचाव बेहद जरूरी है। बुजुर्गों और बच्चों के साथ ही अन्य लोगों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि हवा में आर्द्रता अधिक होने के कारण शरीर जल्दी प्रभावित हो सकता है। धूप में गर्मी लगने पर भी कपड़ों को एकदम से कम न करें। इस मौसम में बुखार, सर्दी, जुकाम और गले में खराश की शिकायत बढ़ रही है। वहीं हृदय और दमा के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सक ने गुनगुना पानी पीने और ठंड से बचने की सलाह दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164221