search

यमुनानगर में लगी भीषण आग, मकान जला; तीन गाय और दो भैंसें झुलसीं

deltin33 2026-1-18 12:27:13 views 567
  

आग से घर का सामान जलकर राख तीन गाय और दो भैंसे भी झुलसीं। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, नारनौंद। गांव माजरा में शुक्रवार की रात को अचानक एक मकान में आग लग गई। मकान के अन्दर पशु भी थे जो पूरी तरह से आग की चपेट में आ गए। जिसमें तीन गाय व दो भैंस बुरी तरह से झुलस गई। गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर वहां से पशुओं को बहार निकाला।

जिससे पशुओं को तो बचा लिया गया परन्तु मकान में रखा समान भी जल कर राख हो गया। पीड़ित संदीप कुमार सोनी ने बताया कि रात को करीब आठ बजे अचानक से आग लगी और कुछ ही समय में आग इतनी फैल गई कि आस पास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन आग को काबू नहीं पा सके।

मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई साथ ही डायल 112 पर पुलिस को भी सूचना दी गई। जब तक फायरब्रिगेड आई तक तक घर का अधिकतर सामान जल कर राख हो गया। संदीप कुमार सोनी ने बताया परिवार का गुजारा पशुओं के सहारे करता था।

सभी पशु बुरी तरह से झुलसे हुए हैं। इस मौके पर गरीब किसान मजदूर संघर्ष समिति के चेयरमैन कृष्ण माजरा ने बताया कि ये परिवार बहुत ही गरीब है और हम सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477666