search

Mathura Accident: छटीकरा सब स्टेशन के जेई शैलेंद्र कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत

Chikheang 2026-1-18 12:27:14 views 1241
  



जागरण संवाददाता, मथुरा। थाना जैत क्षेत्र के छटीकरा बिजली सब स्टेशन पर कार्यरत जेई की घर जाते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। भतीजे राजन ने बताया कि छटीकरा सब स्टेशन पर कार्यरत जेई शैलेंद्र कुमार सिंह मूल निवासी लोहा मंडी आगरा एवं वर्तमान निवासी ब्रज द्वारिका आगरा मथुरा के छटीकरा बिजली सब स्टेशन पर पांच वर्ष से कार्यरत थे।
छटीकरा सब स्टेशन पर कार्यरत जेई की दुर्घटना में मृत्यु

शनिवार रात को ड्यूटी करने के बाद में तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए वह अपने घर आगरा के लिए जा रहे थे। सिकंदरा चौराहे पर शनिवार रात 12:15 बजे बस से उतरने के बाद में पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना को लेकर विभाग में काफी गहरा दुख व्याप्त है। मृतक शैलेंद्र कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168783