search

ब्रजघाट पर आस्था का मेला: गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़, हर हर गंगे से गूंजा तट

LHC0088 2026-1-18 10:57:41 views 888
  

मौनी अमावस्या पर ब्रजघाट, कच्चा घाट लथीरा और पुष्पावती पूठ में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। जागरण



जागरण संवाददाता, ब्रजघाट। ब्रजघाट, कच्चा घाट लथीरा और पुष्पावती पूठ के तीर्थ स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान गंगा के किनारे “हर हर गंगे“ के जयकारों से गूंज उठे।

कई श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट, कच्चा घाट लथीरा और पुष्पावती पूठ के तीर्थ स्थलों पर गंगा में स्नान करके पुण्य कमाया। कई श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के बाद भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और मंदिरों में भजन-कीर्तन में भाग लिया।

इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गरीब व असहाय लोगों को कपड़े, पैसे आदि दान करके पुण्य कमाया। हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस भी मुस्तैद रही।

इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार इलाके की निगरानी करते रहे और लोगों को गहरे पानी में जाने से मना करते रहे। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज के निर्माण के कारण रात से ही ट्रैफिक जाम देखा गया।

गौरतलब है कि ओवरब्रिज निर्माण के कारण वाहनों को हाईवे की सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जा रहा है। सड़क संकरी होने के कारण यहां 24 घंटे ट्रैफिक जाम रहता है।

यह भी पढ़ें: हापुड़ में घने कोहरे का कहर: स्विफ्ट कार पलटी, अर्टिगा से टक्कर में एक महिला समेत 5 लोग घायल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166599