search

दिल्ली के देवली-अंबेडकर नगर में 31.31 करोड़ की सीवर परियोजना का शिलान्यास, यमुना प्रदूषण पर लगेगी लगाम

LHC0088 2026-1-18 09:27:08 views 592
  

देवली में सीवर परियोजना का शिलान्यास करते जल एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, साथ में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी। सौ. मंत्री कार्यालय



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। देवली और अंबेडकर नगर की विधानसभा क्षेत्रों की 11 अनधिकृत कालोनियों में दिल्ली जल बोर्ड सीवर लाइन बिछाएगा। इसके लिए देवली व अंबेडकर नगर में जल एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को 31.31 करोड़ की सीवर विकास परियोजना का शिलान्यास किया। वर्षों से लंबित इस परियोजना का उद्देश्य घरेलू सीवेज को सीधे नालों में जाने से रोकना है, जो आगे चलकर यमुना नदी को प्रदूषित करता है। इससे यमुना की सफाई और दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना की सफाई का सबसे प्रभावी तरीका है कि सीवेज को उसके स्रोत पर ही रोकना। देवली और अंबेडकर नगर की अनधिकृत कालोनियों में सीवर सुविधा का अभाव सीधे तौर पर यमुना प्रदूषण का कारण रहा है। यह दिल्ली जल बोर्ड परियोजना उसी मूल समस्या का समाधान है।

यह परियोजना वर्षों तक अधूरी पड़ी रही, जिससे न केवल स्थानीय लोग बल्कि यमुना नदी भी प्रभावित हुई। अब फंडिंग, जवाबदेही और निगरानी सुनिश्चित की गई है ताकि काम समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा हो। वर्तमान सरकार इस परियोजना को तय समय-सीमा में पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

दक्षिणी दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के मुताबिक परियोजना को वर्ष 2018 में स्वीकृति मिली थी और मई 2020 तक पूरा किया जाना था। इसके तहत लगभग 57 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जानी थी, लेकिन बीते वर्षों में केवल लगभग 32 किलोमीटर कार्य ही पूरा हो सका। परिणामस्वरूप 16 चिन्हित कॉलोनियों में से केवल 5 को आंशिक सीवर सुविधा मिल पाई, जबकि शेष क्षेत्रों का गंदा पानी खुले नालों के माध्यम से यमुना में जाता रहा।
तीन लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

अब दिल्ली जल बोर्ड इस रुकी हुई परियोजना को मिशन मोड में आगे बढ़ाएगा। वर्तमान परियोजना के तहत लगभग 25 किलोमीटर लंबी भूमिगत सीवर लाइन (300 मिमी से 700 मिमी व्यास तक) बिछाई जाएगी, जिस पर 31.31 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना को नौ महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लगभग तीन लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, जो अब तक संगठित सीवर व्यवस्था से वंचित थे।
परियोजना में शामिल कॉलोनियां

खानपुर एक्सटेंशन आबादी (एफ-ब्लाक), दुग्गल हाउसिंग काम्प्लेक्स (स्कूल रोड, खानपुर), राजू पार्क (सी-ब्लाक, देवली), जवाहर पार्क (खानपुर, देवली रोड- ब्लाक ए से ई, रजिस्ट्रेशन संख्या 621-ए एवं 621-बी), दुग्गल कालोनी (खानपुर एक्सटेंशन पार्ट-दो), कृष्णा पार्क (खानपुर, देवली रोड), कृष्णा पार्क एक्सटेंशन (ब्लाक डी एवं डी-ब्लाक, देवली), तिगड़ी एक्सटेंशन फेज-दो और तिगड़ी एक्सटेंशन (अंबेडकर नगर, सेक्टर-एक)।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166584