search

जम्मू में शीतलहर से मिली राहत, तापमान 20 डिग्री के पार; कश्मीर में बर्फबारी जारी

cy520520 2026-1-18 08:26:03 views 1242
  

जम्मू को शीतलहर से राहत, तापमान 20 डिग्री पार। सांकेतिक तस्वीर



जागरण टीम, श्रीनगर/जम्मू। तीन सप्ताह बाद जम्मू को कोहरे और शीतलहर के प्रकोप से हल्की राहत मिली। शनिवार को दिनभर सूर्यदेव मेहरबान रहे, जिससे जनजीवन में कुछ सहजता लौटी। तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो जनवरी में इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक है। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

ऊधर, कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोनमर्ग, गुलमर्ग व अन्य उच्च पर्वतीय इलाकों में शनिवार को भी हल्की बर्फबारी हुई। तापमान के लगातार जमाव बिंदु से नीचे बने रहने के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड ने बेहाल कर रखा। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा और दोपहर हल्की धूप रही।

वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान घाटी के कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। गुलमर्ग और बीरवाह (बड़गाम) पूरे प्रदेश में सबसे ठंडे क्षेत्र रहे। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार जम्मू का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लंबे समय से ठंड और कोहरे से जूझ रहे लोगों ने तापमान में बढ़ोतरी के साथ राहत ली।

इससे पहले अन्य शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक चल रहा था, जबकि शनिवार को जम्मू में भी पारा 20 डिग्री के पार पहुंच गया। अन्य क्षेत्रों की बात करें तो बनिहाल में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री दर्ज किया। कटड़ा में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर में भी तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर बना रहा।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री और न्यूनतम माइनस 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। काजीकुंड में अधिकतम 12.3 और न्यूनतम माइनस 3.4 डिग्री, पहलगाम में अधिकतम 11.6 और न्यूनतम माइनस 2.6 डिग्री तथा गुलमर्ग में अधिकतम 5.4 और न्यूनतम माइनस 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 जनवरी तक मौसम में आंशिक बदलाव बना रह सकता है।

बीच-बीच में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं। बता दें कि घाटी में जारी 40 दिवसीय चिल्लेकलां 30 दिन पूरे करने वाला है। 21 दिसबंर से शुरू हुआ चिल्ले कलां 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को दोनों तरफ के वाहनों के लिए खुला है।

यातायात अधिकारियों ने कहा कि, यदि मौसम साफ और सड़क की स्थिति अनुकूल रही, तो रविवार को भी राजमार्ग पर दो-तरफा यातायात खुला रहने की उम्मीद है। अधिकारियों ने उधमपुर और बनिहाल के बीच वाली नल्ला, देवाल, नाशरी-दलवास, मारोग आदि में जाम रहा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164192