search

चचिया ससुर संग भाग गई चार बच्चों की मां, हरियाणा से पकड़ी तो कहने लगी अब नहीं रहूंगी पति के साथ

deltin33 2026-1-18 07:27:39 views 1124
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, एटा। निधौली कलां क्षेत्र में रिश्ते में लगने वाला चचिया ससुर अपने भतीजे की बहू को भगा ले गया। एक माह तक उसे हरियाणा में रखा। मामले में गुमशुदगी की तहरीर महिला के पति द्वारा दी गई। पुलिस शुक्रवार को इस महिला को हरियाणा से बरामद कर लाई। हालांकि महिला को ले जाने वाला युवक पुलिस को नहीं मिला, मगर जब परिवार पर पुलिस ने दवाब बनाया तो वह थाने आ गया।

शनिवार को दिनभर पंचायत होती रही, मगर महिला ने अपनी ससुराल जाने से इनकार कर दिया और युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला से मिलने उसके बच्चे भी पहुंचे, मगर उसने मिलने से इंकार कर दिया। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब महिला के अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
हरियाणा से बरामद करके महिला को पुलिस लाई थाने

निधौली कलां क्षेत्र की एक महिला के घर खानदान में लगने वाले चचिया ससुर से संबंध हो गए। महिला के पति का आरोप है कि एक माह पूर्व यह महिला अपने बच्चों को छोड़कर चचिया ससुर के साथ चली गई। पति ने उसकी काफी तलाश की, तब पता चला कि वह हरियाणा के रिवाड़ी में रह रही है।
थाने में दोनों पक्षों में चलती रही पंचायत, वन स्टॉप सेंटर भेजी महिला

यह सूचना उसने निधौली कलां पुलिस को दी तो एक टीम वहां भेजी गई, जो महिला को ले आई। संयोग से वहां महिला का प्रेमी नहीं मिला। पुलिस ने जब प्रेमी के परिवार पर दवाब बनाया तो उसके भाई और परिवार के लोग उसे साथ लेकर थाने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में शनिवार को पंचायत चलती रही। महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। पति का कहना था कि महिला के नाम उसने तीन लाख रुपये जमा कर रखे हैं। कम से कम यह पैसा ही महिला दे दे, फिर चाहें कहीं भी रहे। वैसे पति रखने को राजी है।
महिला के हैं चार बच्चे

महिला के मना करने के बाद उसका छोटा बेटा थाने आ गया। यह महिला चार बच्चों की मां है। वह अपनी मां को देखना चाहता था, मगर महिला ने इंकार कर दिया। बच्चा रोकर थाने से चला आया। इसके बाद जब मामला नहीं सुलझा तो पुलिस ने महिला को वन स्टाप सेंटर भेज दिया। अब सोमवार को उसके अदालत में बयान कराए जाएंगे। महिला जो भी अपना पक्ष रखेगी, उसके हिसाब से फैसला होगा।

थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि महिला पति के साथ जाने को राजी नहीं है और उसने अपने बच्चों से भी मिलने से इनकार कर दिया है। महिला का कहना है कि या तो वह अपने मायके में रहेगी या फिर जिसके साथ गई थी उसके साथ रहेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477637