search

साहिबगंज में पहली बार दिखा दुर्लभ हिमालयन ग्रिफान गिद्ध, जैव-विविधता के लिए शुभ संकेत

deltin33 2026-1-18 06:26:15 views 592
  

साहिबगंज के जैव-विविधता इतिहास में पहली बार दिखा दुर्लभ हिमालयन ग्रिफान गिद्ध।  



जागरण संवाददाता, साहिबगंज। Himalayan Griffon Vulture: झारखंड के साहिबगंज जिले के जैव-विविधता इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। जिले में पहली बार दुर्लभ प्रवासी मृतभक्षी पक्षी हिमालयन ग्रिफान गिद्ध की आधिकारिक उपस्थिति दर्ज की गई है।

यह गिद्ध अंबाडीहा पंचायत के बड़ा सालबांधा गांव में एक ऊंचे सेमल वृक्ष पर देखा गया। हिमालयन ग्रिफान गिद्ध सामान्यतः हिमालय, तिब्बती पठार एवं मध्य एशिया के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है।

अत्यधिक ठंड एवं भोजन की कमी के कारण यह प्रजाति शीतकाल के दौरान निचले मैदानी क्षेत्रों की ओर प्रवास करता है। साहिबगंज में इसकी उपस्थिति यह संकेत देती है कि जिले का भू-दृश्य, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र प्रवासी मृतभक्षी पक्षियों के लिए सुरक्षित, अनुकूल तथा विष-मुक्त बना हुआ है।

भारत में यह प्रजाति शीतकाल के दौरान उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम एवं झारखंड के कुछ सीमित क्षेत्रों में ही दर्ज की जाती रही है। झारखंड राज्य में अब तक इसके दृश्य मुख्यतः हजारीबाग एवं कोडरमा जिलों तक सीमित थे।

ऐसे में साहिबगंज जिले में इसका दर्ज होना राज्य में संचालित गिद्ध संरक्षण एवं वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की सफलता का स्पष्ट प्रमाण माना जा रहा है।

पक्षी विशेषज्ञ अविनाश कुमार ने बताया कि साहिबगंज में गिद्ध की उपस्थिति जिले की जैव-विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उत्साहजनक संकेत है। यह दर्शाता है कि क्षेत्र का पर्यावरण संतुलित, सुरक्षित तथा मृतभक्षी पक्षियों के लिए अनुकूल बना हुआ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477637