search

श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ हुआ संपन्न, चार दिनों तक एक करोड़ बार पढ़े गए मंत्र

LHC0088 2025-10-30 23:37:07 views 957
  

श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ संपन्न।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आलमपुर (तेलंगाना) स्थित माता जोगुलंबा शक्तिपीठ के नजदीक देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देश के प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ संपन्न हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ। 5 हजार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को चार दिनों तक 1 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 30 प्रमुख शहरों में श्री विद्या महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश के विकास की गति और बढ़े इसके लिए माता ललिता देवी से विशेष प्रार्थना है। माता से आकांक्षा है कि हमारा देश विश्वगुरु बने। कि आने वाला समय हमारे देश का ही है। उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म हमारी ताकत है। जो व्यक्ति धर्म के साथ रहेगा वह सदैव न्याय पथ पर चलेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश विकास के पथ पर बहुत आगे बढ़ चुका है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मां भारती के वैभव के वृद्धि हेतु हम समर्पित भाव से काम करते रहेंगे। सिंह ने कहा की हम धर्म ध्वज के साथ राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को संपन्न कराने हेतु प्रयासरत हैं।

यह भी पढ़ें: Chhath puja Photos: झारखंड में दिखा छठ महापर्व का अलग ही रंग, तस्वीरों में देखिए आस्था का महाकुंभ
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138