search

मनरेगा का नाम बदलने पर रामजीलाल सुमन का तंज, बोले- गांधी के नाम को मिटा सकते हैं, विचारों को नहीं

cy520520 2026-1-18 06:26:12 views 700
  



जागरण संवाददाता, आगरा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने मनरेगा के स्थान पर वीबी जी राम जी योजना शुरू करने की आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना था। गांधी के नाम को तो मिटा सकते हैं, लेकिन उनके विचारों को नहीं।

संजय प्लेस स्थित एचआइजी फ्लैट स्थित निवास पर शनिवार को प्रेसवार्ता में सुमन ने कहा कि पूर्व में मनरेगा में 9्र0 प्रतिशत केंद्र और 10 प्रतिशत राज्य का अंश होता था। नई व्यवस्था में इसे 60 और 40 के अनुपात में करने से कर्ज के बोझ से दबे राज्यों को मुश्किल होगी।

नए कानून में ग्रामीण अंचल के श्रमिकों को 125 दिन काम देने का वादा किया गया् है, जबकि मनरेगा में 100 दिन रोजगार की गारंटी थी। मजदूरी की दरें राज्यों में अलग-अलग हैं। इनमें सुधार होना चाहिए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164186