search

कर्मचारियों के लिए बिल्डिंग बनाएगा नगर निगम, 345 कर्मी और 84 अधिकारियों के लिए होगी व्यवस्था

deltin33 2026-1-18 02:55:50 views 1148
  

नगर आयुक्त सहित निगम अधिकारियों के समक्ष 11 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को नगर आयुक्त सहित निगम अधिकारियों के समक्ष 11 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की।

इसमें कैशलेस चिकित्सा सुविधा, कर्मचारियों की पदोन्नति, आवासीय समस्या, समस्त जोन में नए फर्नीचर व वाटर कूलर की सुविधा, रिकॉर्ड रूम स्थापित करने की सुविधा, कर्मचारियों के आइडी कार्ड और मालियों के लिए सेवा केंद्र की स्थापना कराने को लेकर चर्चा की गई।
कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश

नगर आयुक्त द्वारा सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा कर्मचारियों के लिए निगम की भूमि पर बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण करने की योजना बनाई जाएगी। गांधीनगर, मधुबन बापूधाम और राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में निगम की भूमि पर अपर नगर आयुक्त से लेकर सभी स्थायी कर्मचारी और केंद्रीय सेवा के अधिकारी के लिए बहुमंजिला अपार्टमेंट और बिल्डिंग निर्माण पर चर्चा की गई l

इस दौरान 345 कर्मचारियों और 84 अधिकारियों के लिए बिल्डिंग का निर्माण का निर्णय लेते हुए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर मिथिलेश, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, डा. अनुज प्रभारी उद्यान आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- साहिबाबाद के मोहननगर में मकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477637