search

Yamuna Expressway पर सुबह और शाम सफर से बचें, धूप तेज कोहरा है घना; गलन के मारे हाल बेहाल

Chikheang 2026-1-17 22:26:30 views 1045
  

मथुरा में घने कोहरे के बीच सफाई करता कर्मचारी।



जासं, मथुरा। कुछ दिन की राहत के बाद शनिवार की सुबह आबादी से लेकर हाईवे व यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 10 मीटर ही रही। इसके कारण आवागमन प्रभावित रहा। भोर में हाईवे व एक्सप्रेसवे किनारे वाहन खड़े रहे। सुबह आठ बजे के बाद कोहरा छंटा और फिर आवागमन सुचारू हुआ।

मौसम में गलन अधिक होने के कारण लोगों के हाड़ कांपते रहे। दिन में धूप के बाद भी ठंड का अहसास होता रहा। लोग दिनभर धूप लेते नजर आए।  

शुक्रवार की रात आठ बजे के बाद ठंड के तेवर तीखे हो गए। मध्य रात तक मौसम साफ रहा, लेकिन उसके बाद कोहरे की धुंध छाने लगी। शनिवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोग कोहरा देख अचंभित रह गए। शहर की आबादी में भी कोहरा अधिक होने के कारण आवागमन प्रभावित रहा।

कई लोग तो सुबह देरी से उठे। हाईवे व यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा था। बमुश्किल 10 मीटर आगे का दिख रहा था। इसके कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। सुबह आठ बजे सूर्य देव चमके और फिर नो बजे कोहरा छंटने के बाद धूप खिली।

सुबह मौसम में गलन अधिक होने के कारण लोगों के हाड़ कांपते रहे। दिन में धूप अच्छी खिली, लेकिन गलन ठंडक का अहसास करा रही थी। पार्क व खुले में लोग दिनभर राहत लेते रहे। शाम सात बजे के बाद फिर से ठंड तीखी हो गई। सफर पर निकले लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड के तेवर तीखे रहेंगे।

Yamuna Expressway पर सुबह 10 बजे तक दृश्यता शून्य जैसी स्थिति है। वहीं शाम छह बजे के बाद कोहरा गहरा जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सुबह और देर रात के सफर से बचें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168771