search

यमुना पार करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नदी में डूबने से बचे आठ लोग; हरियाणा की ओर खेत में काम करने जा रहे थे मजदूर

Chikheang 2026-1-17 21:26:47 views 603
  



जागरण संवाददाता, बागपत। नगर में स्थित पक्का घाट के पास यमुना पार करते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया। उसमें सवार आठ किसानों व श्रमिक डूबने से बचे। उन्हें स्थानीय गोताखोर ने किसी तरह बाहर निकाला। बागपत निवासी किसान जुनैद, रिजवान, इमरान, शौकीन, लोकेश देवी, सुनीता, विमला, बीरमती शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली में सवार हरियाणा की ओर खेत में काम करने जा रहे थे।

पक्का घाट के पास से यमुना पार करते समय ट्रैक्टर का पहिया यमुना नदी में गहरे गड्ढे में फंस गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। उसमें सवार महिला-पुरुषों ने शोर मचा दिया। स्थानीय गोताखोर मुस्ताक, सलीम समेत कई लोगों ने यमुना में छलांग लगा दी। उन्होंने बड़ी मशक्कत कर सभी महिला-पुरुषों को सकुशल यमुना किनारे पहुंचाया।

बाद में दूसरे ट्रैक्टर से रस्सी की मदद से यमुना में पलटे ट्रैक्टर-ट्राली को बाहर निकाला। घटना की किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की। उधर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।  

पहले कई बार हो चुके हैं हादसे

यह पहला हादसा नहीं है। पूर्व में यमुना पार करते समय ट्रैक्टर-ट्राली बुग्गी पलट चुकी है। सितंबर 2017 में काठा गांव में नाव पलट गई थी। उसमें सवार 19 महिला-पुरुषों की जान गई थी। इसके अलावा भी हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। उसके बावजूद लोग जान जाेखिम में डालकर वाहनों से यमुना पार करते हैं। अवैध बालू खनन के कारण यमुना में गहरे-गहरे गड्ढे हो रहे हैं। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168774