search

Amrit Bharat Train: भागलपुर वालों की बल्ले-बल्ले, नवगछिया में रुकेंगी 3 अमृत भारत ट्रेन; शेड्यूल जारी

deltin33 2026-1-17 21:26:45 views 1129
  

नवगछिया स्टेशन पर रुकेगी 3 अमृत भारत ट्रेन। (जागरण)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर संसदीय क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर तीन नई अमृत भारत ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

सांसद अजय कुमार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि \“अमृत भारत ट्रेनों का ठहराव नवगछिया में होना हमारे संसदीय क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इससे रोजगार, व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी तथा यात्रियों को आधुनिक रेल सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को अलीपुरद्वार–पनवेल (11031/11032) अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। शेष दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ दिनांक रविवार को किया जाएगा।

सांसद ने कहा है कि भविष्य में भी भागलपुर संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास एवं रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
नवगछिया स्टेशन पर ठहराव

1. अलीपुरद्वार–पनवेल (मुंबई) अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या: 11031/11032
स्टापेज : नवगछिया
आगमन समय: सायं 7:40 बजे
प्रारंभ: 17.01.2026

2. कामाख्या – रोहतक (साप्ताहिक) अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या: 15671/15672
स्टापेज: नवगछिया
आगमन समय: रात्रि 11:22 बजे
प्रारंभ: 18.01.2026

3. डिब्रूगढ़ – गोमती नगर (लखनऊ) (साप्ताहिक) अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या: 15949/15950
स्टापेज: नवगछिया
आगमन समय: दोपहर 2:55 बजे
दिनांक 19.01.2026

यह भी पढ़ें- किशनगंज में अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, वंदे भारत स्लीपर के ठहराव न होने से निराशा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477649