search

Koderma Crime News: सील विस्फोटक मैगजीन से 21 पेटी जिलेटिन गायब, जंगल के बीच चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

LHC0088 2026-1-17 19:57:09 views 748
  

इसी मैगजीन से गायब हुए विस्फोटक।  



संवाद सहयोगी,कोडरमा। कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह के बहादुरपुर स्थित सील किए गए विस्फोटक मैगजीन से करीब 21 पेटी जिलेटिन पावर जेल चोरी हो गई। इस विस्फोटक मैगजीन को अगस्त 2016 में सील किया गया था।

जानकारी के अनुसार, यह मैगजीन फुलवरिया के रहने वाले राजू मेहता की बताई जाती है, जो अब जीवित नहीं हैं। 2016 में गुप्त सूचना  पर गया जिले के 12 बाराचट्टी थाना पुलिस ने एक वाहन से 10,350 पीस डेटोनेटर और 6,500 पीस जिलेटिन बरामद की थी।

उस समय पुलिस जांच में इस कांड के तार कोडरमा से जुड़े थे और यह बात सामने आई थी कि बरामद विस्फोटक कोडरमा जिले इसी मैगजीन का है जो नक्सलियों तक सप्लाई किए जाने थे।

इस मामले में बाराचट्टी थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें कोडरमा के प्रदीप कुमार, बालेश्वर साव और वाहन चालक मोहम्मद हनीफ दोषी पाए गए थे।

कई साल की सजा काटने के बाद तीनों फिलहाल जेल से बाहर हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए कोडरमा और गया पुलिस ने मरकच्चो थाना क्षेत्र में उक्त मैगजीन को सील कर दिया था और सुरक्षा की जिम्मेदारी मरकच्चो थाना पुलिस को सौंपी थी।

लेकिन अब अपराधियों ने मैगजीन के दो ताले तोड़ कर और गैस कटर की मदद से विस्फोटक चोरी कर ली। यह मैगजीन जंगलों के बीच सुनसान इलाके में स्थित है। मामले की सूचना के बाद घटना कब और कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

  


मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।कई ऐंगल से जांच की जा रही है। - अनुदीप सिंह,एसपी,कोडरमा ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166602