search

बक्सर में दहेज उत्पीड़न के बाद विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार; मायके-ससुराल में आरोप-प्रत्यारोप

deltin33 2026-1-17 19:27:03 views 516
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, नावानगर (बक्सर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुरावखास गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। इस मामले में महिला के ससुराल वालों ने आत्महत्या, जबकि मायके वालों ने हत्या का दावा किया है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास और ससुर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की है।  

मृतका की पहचान संजू देवी के रूप में हुई है। वह गांव के निरंजन राम उर्फ रजनी की पत्नी थीं। मई 2021 में उनकी शादी हरिनाथ राम के पुत्र निरंजन राम से हुई थी। मृतका के पिता इटाढी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी भुना राम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।  

शुक्रवार देर रात पति निरंजन राम, सास और ससुर ने मिलकर संजू देवी का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया।  
पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज

थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी की गई है। मामले में मुख्य आरोपित पति निरंजन राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।  

संजू देवी अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है। छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कोहराम का माहौल है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारण की पुष्टि हो सकेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477661