search

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फिर हुई फजीहत! ICC के सामने टेके घुटने? भारत नहीं आने के लिए सुझाया नया रास्‍ता

Chikheang 2026-1-17 19:26:40 views 970
  

भारत में होने हैं बांग्‍लादेश के मैच।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका में खेलने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सदस्यों से ग्रुप बदलने का आग्रह किया है। बीसीबी ने यह प्रस्ताव शनिवार को ढाका में आईसीसी प्रतिनिधियों के साथ हुई एक मीटिंग के दौरान रखा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीबी ने जोर देकर कहा कि उन्हें आयरलैंड की जगह ग्रुप सी में रखा जाए ताकि वे अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल सकें।

आयरलैंड को कोलंबो में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और ओमान से खेलना है, जबकि उनका आखिरी ग्रुप मैच कैंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ होना है। दूसरी ओर बांग्लादेश वर्तमान में ग्रुप बी में है। बांग्‍लादेशक को कोलकाता में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड से खेलने है। इसके बाद मुंबई में बांग्‍लादेश की टक्‍कर नेपाल से होनी है।

बीसीबी ने मीटिंग के बाद बयान जारी किया। इस बयान के मुताबिक, “बीसीबी ने आईसीसी से बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अपने अनुरोध को दोहराया। बोर्ड ने टीम, बांग्लादेशी फैंस और मीडिया की सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश सरकार के विचारों और चिंताओं को भी शेयर किया।“
विश्‍व कप में बांग्‍लादेश का शेड्यूल

  • बांग्‍लादेश बनाम वेस्‍टइंडीज: 7 फरवरी, कोलकाता
  • बांग्‍लादेश बनाम इटली: 9 फरवरी, कोलकाता
  • बांग्‍लादेश बनाम इंग्‍लैंड: 14 फरवरी, कोलकाता
  • बांग्‍लादेश बनाम नेपाल: 17 फरवरी, मुंबई


यह भी पढ़ें- जबरदस्ती की मांग पर अड़े बीसीबी को समझाने बांग्लादेश जाएंगे आईसीसी के अधिकारी

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: भारत से बाहर होंगे बांग्‍लादेश के मुकाबले? BCCI सचिव ने तोड़ी चुप्‍पी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168765