search

कर्नाटक में आवारा कुत्ते की वजह से गई व्यक्ति की जान, दीवार से टकराई बाइक; CCTV में कैद हुई घटना

Chikheang 2026-1-17 17:56:59 views 1124
  

कर्नाटक में आवारा कुत्ते के पीछा करने से बाइक सवार की मौत (एआई द्वारा बनाई गई फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के बेलगावी जिले के अथानी कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक आवारा कुत्ते ने उनकी बाइक का पीछा किया, जिससे वे घबरा गए और बाइक पर नियंत्रण खो बैठे।

मृतक की पहचान विश्वनाथ शिरोल के रूप में हुई है। यह घटना 15 जनवरी को अथानी के कुंबारा गली इलाके में हुई थी, लेकिन इसकी असली वजह हाल ही में सामने आई। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह एक सामान्य बाइक दुर्घटना है। लेकिन बाद में जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो सच्चाई सामने आई।
CCTV फुटेज से सामने आई पूरी सच्चाई

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि एक आवारा कुत्ता विश्वनाथ शिरोल की बाइक का पीछा कर रहा था। कुत्ते के काटने के डर से वे घबरा गए और बाइक संभाल नहीं पाए। घबराहट में उनकी बाइक सीधे एक रिहायशी मकान की दीवार से जा टकराई। इस टक्कर में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार वालों ने बताया कि विश्वनाथ को कुत्तों से बहुत डर लगता था, क्योंकि पहले भी एक बार उन्हें आवारा कुत्ते ने काट लिया था। विश्वनाथ शिरोल अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
स्थानीय लोगों में नाराजगी

घटना के बाद अथानी के स्थानीय लोगों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर गुस्सा है। लोग प्रशासन से सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले की जांच अथानी पुलिस स्टेशन कर रहा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है।

IIT बॉम्बे की बड़ी खोज, कपड़े जैसी थर्मल बैटरी विकसित; घट सकती है स्वेटर और हीटर की जरूरत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736