search

आधार केंद्र पर मोबाइल लिंकिंग के नाम पर अवैध वसूली, 150 रुपये के बोर्ड पर 300 रुपये लिए

LHC0088 2026-1-17 17:26:48 views 998
  

मोबाइल लिंकिंग के नाम पर अवैध वसूली



संवाद सूत्र, मांझा (गोपालगंज)। मांझा प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित आधार केंद्र में आधार को मोबाइल नंबर से लिंक कराने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आधार केंद्र पर सरकारी शुल्क 150 रुपये का बोर्ड लगाया गया है, जबकि लाभार्थियों से 300 रुपये वसूले जा रहे हैं। इससे आम नागरिकों में नाराजगी व्याप्त है।  

शनिवार को प्रखंड के जगरनाथा गांव की सुभावती देवी, रामावती देवी, मांझा पूर्वी की गीता देवी, झरिया देवी और रेखा देवी सहित अन्य महिलाएं अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराने प्रखंड कार्यालय स्थित आधार केंद्र पहुंची थीं।  
मोबाइल नंबर लिंक करने के नाम 300 रुपये की वसूली

महिलाओं का आरोप है कि मोबाइल नंबर लिंक करने के नाम पर सभी से 300-300 रुपये की वसूली की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यूआईडीएआई द्वारा आधार अपडेट और मोबाइल लिंकिंग के लिए सीमित शुल्क निर्धारित किया गया है, बावजूद इसके आधार केंद्र संचालक मनमाने ढंग से अधिक राशि वसूल रहे हैं।  

मजबूरी में लोग अधिक पैसे देकर आधार अपडेट कराने को विवश हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी आधार केंद्र संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

इस संबंध में जब आधार केंद्र संचालक से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और बाद में मोबाइल फोन बंद कर लिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566