search

चंडीगढ़ में गायों की सुरक्षा पर सवाल? बाड़े में अवैध रूप से रखी 100 गायें, अमानवीयता की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

LHC0088 2026-1-17 16:57:34 views 1034
  

पुलिस जांच में पाया गया कि बाड़े में बड़ी संख्या में गायों को तंग जगह में रखा गया है।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रायपुरकलां की गोशाल में गायों समेत 50 से अधिक गोवंश की मौत के बाद चंडीगढ़ में गायों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। स्थिति संभालने के लिए निगम और पुलिस अफसरों की सांसें फूली हुई हैं। इसी दौरान मनीमाजरा में एक अस्थायी बाड़े में 100 गायों को अवैध रूप से रखे जाने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आईटी पार्क थाना पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। चंडीगढ़ का यह दूसरा मामला है जिसमें केस दर्ज किया गया है, हालांकि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस को दी शिकायत में बापूधाम काॅलोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि मनीमाजरा के शास्त्री नगर की फिश मार्केट के नजदीक एक अस्थायी परिसर में सतनाम सिंह द्वारा करीब 100 गायों को रखा गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि यहां गायों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें उचित चारा-पानी व देखभाल नहीं दी जा रही। शिकायत मिलने के बाद आईटी पार्क थाना पुलिस ने मौके पर छापेमारी की।

पुलिस जांच में पाया गया कि बाड़े में बड़ी संख्या में गायों को तंग जगह में रखा गया है और उनकी देखभाल के लिए जरूरी व्यवस्थाएं नहीं हैं। मौके पर मौजूद हालात पशु क्रूरता की ओर इशारा कर रहे थे। छापेमारी के दौरान मौके पर 40 से 45 गायें पाई गईं। इसके बाद पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166590