search

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री पहुंचा, सुबह धुंध–दोपहर साफ मौसम का पूर्वानुमान, तापमान फिर गिरने की आशंका

LHC0088 2025-11-26 11:36:19 views 771
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मंगलवार को राजधानी में एक बार फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह स्थिति अगले दो दिन जारी रह सकती है। उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में कमी के संकेत है। मंगलवार को राजधानी में सबसे कम न्यूनतम तापमान आया नगर का 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था। हवा में नमी का स्तर 100 से 42 प्रतिशत दर्ज किया गया।

अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम के बारे में सुबह धुंध छाए रहे रहने तथा दोपहर में मौसम साफ होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण का कहर, हवा हुई \“बेहद खराब\“; कई इलाकों में 450 के पार पहुंचा AQI
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148245

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com