search

अक्सर सीने में जलन और एसिडिटी से रहते हैं परेशान? तो 5 योगासन दिलाएंगे तुरंत राहत

LHC0088 2026-1-17 16:57:32 views 1262
  

हार्ट बर्न से राहत दिलाएंगे ये योगासन (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों और बदलते मौसम में खान-पान की अनियमितता के कारण हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स की समस्या आम हो जाती है। भारी खाना खाने और ज्यादातर समय बैठे रहने की वजह से सीने में जलन होने की समस्या काफी आम हो जाती है।  

ऐसे में हार्ट बर्न की समस्या से राहत पाने के लिए दवाओं के अलावा, योग भी काफी फायदेमंद हो सकता है। कुछ योगासन पाचन को बेहतर बनाकर हार्ट बर्न की समस्या कम करते हैं। आइए जानें ऐसे ही 5 योगासनों के बारे में।  

  

(Picture Courtesy: Freepik)
वज्रासन

पाचन के लिए यह सबसे अहम आसन माना जाता है। अन्य आसनों के विपरीत, इसे खाने के तुरंत बाद किया जाता है। यह पाचन के अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और एसिडिटी नहीं होती।  

कैसे करें- घुटनों के बल बैठ जाएं और अपनी एड़ियों पर बैठें। अपनी रीढ़ सीधी रखें और हाथों को घुटनों पर रखें।
मार्जरी आसन

यह आसन पेट के अंगों की मालिश करने जैसा काम करता है। साथ ही, यह पेट की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और एसिड रिफ्लक्स के कारण होने वाली बेचैनी को कम करता है।

कैसे करें- अपने घुटनों और हाथों के बल \“टेबल\“ की स्थिति में आ जाएं। सांस लेते हुए कमर को नीचे झुकाएं और ऊपर देखें, फिर सांस छोड़ते हुए अपनी रीढ़ को ऊपर की ओर मोड़ें और ठुड्डी को छाती से लगाएं।
पश्चिमोत्तानासन

यह आसन तनाव को कम करने और पेट के अंगों को एक्टिव करने के लिए बेहतरीन है। यह आसन पेट पर हल्का दबाव डालता है, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती है और पाचन में सुधार आता है।

कैसे करें- पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं। सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे झुकें और अपने पैरों के अंगूठों को पकड़ने की कोशिश करें।
पवनमुक्तासन

जैसा कि नाम से साफ है, यह आसन शरीर से गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और पाचन मार्ग में फंसे एसिड और गैस को रिलीज करने में मदद करता है।

कैसे करें- पीठ के बल लेट जाएं। अपने घुटनों को मोड़कर छाती तक लाएं और उन्हें हाथों से कसकर पकड़ लें। सिर को घुटनों से छूने की कोशिश करें।
अधोमुख श्वानासन

यह आसन पेट के ऊपरी हिस्से को राहत देता है। यह ग्रेविटी की मदद से पेट के दबाव को कम करता है और डायाफ्राम को स्ट्रेच करता है, जिससे हार्ट बर्न में राहत मिलती है।

कैसे करें- अपने हाथों और पैरों पर इस तरह खड़े हों कि आपका शरीर \“उल्टे V\“ के आकार में आ जाए। कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।
इन बातों का भी रखें ध्यान

  • खाने का समय- रात के खाने और सोने के बीच कम से कम 2-3 घंटे का अंतर रखें।
  • पानी- खाने के तुरंत बाद ढेर सारा पानी न पिएं।
  • सावधानी- अगर हार्ट बर्न की समस्या बहुत गंभीर या पुरानी है, तो योग शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- मसालेदार खाना ही नहीं! इन 5 वजहों से भी होता है एसिड रिफ्लक्स, यहां पढ़ें बचने के आसान तरीके


यह भी पढ़ें- सुस्त मेटाबॉलिज्म को तेज बनाएंगे 5 योगासन, वजन घटाने और एनर्जी बढ़ाने का है नेचुरल फॉर्मूला


Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166584