search

बांग्लादेश में 45 दिनों में 15 हिंदुओं की हत्या, बच्चे से बुजुर्ग महिला तक किसी को नहीं छोड़ा; रिपोर्ट

Chikheang 2026-1-17 14:28:08 views 910
  

बांग्लादेश में 45 दिनों में 15 हिंदुओं की हत्या (फोटो-रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राइट्स एंड रिस्क एनालिसिस ग्रुप (आरआरएजी) ने बांग्लादेश में जारी हिंसा पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश में बीते 45 दिनों में 15 हिंदुओं की हत्या हुई है।

आरआरएजी ने रिपोर्ट में बताया, \“1 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच पिछले 45 दिनों में, बांग्लादेश में बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय से संबंधित व्यक्तियों द्वारा कम से कम 15 अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या कर दी गई।\“
45  दिनों में 15 हिंदुओं की हत्या

आरआरएजी की रिपोर्ट में 15 हिंदुओं की हत्या के दावे के साथ ही मारे गए लोगों की लिस्ट भी जारी की गई है। साथ ही ये भी बताया है कि बांग्लादेश में किस-किस इनकी हत्या हुई।

  • 11 जनवरी 2026 को समीर दास और प्रोले चाकी
  • 10 जनवरी 2026 को जॉय महापात्रा
  • 6 जनवरी 2026 को मिथुन सरकार और शरत मणि चक्रवर्ती
  • 5 जनवरी 2026 को राणा प्रताप बैरागी
  • 31 दिसंबर 2025 को खोकोन चंद्र दास
  • 29 दिसंबर 2025 को बजेंद्र विश्वास
  • 24 दिसंबर 2025 को अमृत मंडल
  • 18 दिसंबर 2025 को दीपू चंद्र दास
  • 12 दिसंबर 2025 को शांतो चंद्र दास
  • 7 दिसंबर 2025 को जोगेश चंद्र रॉय और सुबोर्ना रॉय
  • 2 दिसंबर 2025 को प्रांतोष कोरमोकर और उत्पोल सरकार।


बांग्लादेश में जिन 15 हिंदुओं की हत्या की गई, उन मृतकों में सुबोर्ना रॉय जैसी बुजुर्ग महिला और 18 वर्षीय शांता चंद्र दास जैसे युवक शामिल का नाम भी शामिल है।

रिपोर्ट में बताया गया, \“हत्या के सभी मामले सुनियोजित थे, जिनमें अक्सर पीड़ितों की संपत्ति को निशाना बनाया जाता था, जैसे कि समीर दास और शांता चंद्र दास, जिनके ऑटो-रिक्शा छीन लिए गए थे।\“

रिपोर्ट में यह भी बताया गया, \“कई हत्याएं तालिबान शैली में गला काटकर की गईं, जैसे राणा प्रताप बैरागी, शांता चंद्र दास, जोगेश चंद्र रॉय और सुबोर्ना रॉय की हत्या।\“

यह भी पढ़ें- 26 जनवरी से पहले हमला कर सकते हैं बांग्लादेशी आतंकी, दिल्ली समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें- भारत की सीमा से लगे से लगे इन चार देशों का पासपोर्ट सबसे कमजोर, देखें ताजा रैंकिंग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736